
जबलपुर। गेंहूं उर्पाजन में पारदर्शिता, आदि सेवा पर्व और स्वस्थ नारी अभियान ये तीन फोकस अभी हाल ही में रहेंगे। इसके साथ ही शासन की योजनाओं के तहत शहरी क्षेत्रों में चल रहे कार्यों के पर्यवेक्षण के साथ समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाएगी। सीएम हैल्पलाइन और आमजन की शिकायतों पर जल्द निराकरण करवाना, रेवन्यू को लेकर आरसीएमएस पोर्टल पर रेवन्यू केसेस के डिस्पोजल का परसेंटेंज बढ़ाना मेरी प्राथमिकताओं में सबसे अहम होगा। ये सारी बातें नवागत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नवभारत से चर्चा के दौरान साझा कीं। इस दौरान श्री सिंह ने यह भी कहा कि आगामी 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले आदि सेवा पर्व का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा क्योंकि इसके तहत कई विभागों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
