बनखेड़ी। जिला रोजगार कार्यालय नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी के सभागार में कैरियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला रोजगार कार्यालय के परामर्शदाताओं एवं विषय विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
परामर्शदाता मकरन सिंह कुशवाहा, श्रीमती योगिता साहू एवं श्रीमती शिवानी नागले ने स्वरोजगार, सरकारी नौकरी की तैयारी, करियर चयन, सफलता प्राप्त करने के उपाय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार दिलावरे, डॉ. गोपाल, डॉ. सविता शिवहरे, डॉ. अजय कौशिक, डॉ. सुहाना गुप्ता, डॉ. अनूप साहू, डॉ. जगत सिंह वामनियां, डॉ. नंदलाल, डॉ. आशीष विल्लौरे सहित दीपक उइके, संदीप सोनी, सुनील मेहरा, देवेंद्र विश्वकर्मा, ब्रजेश राय तथा बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
