
मंडला। महात्मा गांधी स्टेडियम में सोमवार को स्वर्गीय मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग के तहत खेले गए मैचों में दर्शकों ने रोमांचक खेल का लुत्फ उठाया।
पहले मुकाबले में मेकल फुटबॉल क्लब मंडला ने यंग स्टार फुटबॉल क्लब को 5-1 से हराया। मेकल की ओर से अभिषेक, हर्ष कुमार और कमलेश ने एक-एक गोल जबकि विकास ने दो गोल किए। यंग स्टार की ओर से एकमात्र गोल उत्कर्ष राय ने दागा।
दूसरे मुकाबले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंडला को खैरी फुटबॉल क्लब ने 3-0 से पराजित किया। खैरी की ओर से हिमांशु, कुनाल और अनुज ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई।
