पटेरा-हिंडोरिया मार्ग पर पलटा इलेक्ट्रिक ऑटो, सभी यात्री सुरक्षित

दमोह: थाना पटेरा क्षेत्र के हिंडोरिया-पटेरा मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। ग्राम तिदनी के पास एक इलेक्ट्रिक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे के वक्त ऑटो में चार बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष समेत कुल 9 लोग सवार थे।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। सूचना पर पटेरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑटो तेज गति के कारण अनियंत्रित हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

सेकेंड-हैंड धनुष से वर्ल्ड कप गोल्ड जीतने के बाद कुमकुम मोहोड़ का अगला लक्ष्य ओलंपिक पोडियम

Wed Jun 10 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) अभी कुछ समय पहले तक कुमकुम मोहोड़ भारतीय तीरंदाजी जगत के बाहर ज्यादा चर्चित नाम नहीं थीं। लेकिन कुछ ही हफ्तों में अमरावती की 17 वर्षीय तीरंदाज ने भारत को आर्चरी वर्ल्ड कप 2026 में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई और साथ ही एशियन गेम्स […]

You May Like