यूपी के बरेली में युवक की गोली मारकर हत्या

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मिर्जापुर निवासी ओम कुमारी का पुत्र जयवीर (25) शनिवार रात खाना खाने के बाद गांव में टहलने निकला था। आरोप है कि रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच जब वह गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के सरवन, प्रेमपाल, सुनील उर्फ बब्लू, अंशु, दीपक और पंकज ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि इसी दौरान सरवन ने तमंचे से जयवीर की कनपटी पर गोली मार दी, जो आरपार निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जयवीर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां भर्ती करने से मना कर दिया गया। बाद में उसे रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ाई जाएगी।

.....

Next Post

बाजार चौक में सब्जी के ठेलों में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Mon May 25 , 2026
सौसर: स्थानीय बाजार चौक स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़े सब्जी-भाजी के ठेलों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि ठेलों में रखी भारी मात्रा में प्लास्टिक कैरेट, तिरपाल और […]

You May Like