उन्नत खेती: कृषि संकल्प अभियान पहुंचा सेमरीखुर्द,उत्तम प्रजाति से 50% तक घट सकते हैं रोग

इटारसी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम उद्देश्य के साथ चल रहा विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से शुरू हुआ है। यह अभियान बुधवार को ग्राम पंचायत सेमरीखुर्द पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने अभियान दल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। अभियान में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी विभाग और कृषि वैज्ञानिकों की टीम शामिल रही। कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के डॉ. के.के. मिश्रा ने बताया कि बीजों का उत्तम चयन कर 50% से अधिक बीमारियों से फसल बचाई जा सकती है। साथ ही मक्का, धान और सोयाबीन की उन्नत किस्मों की जानकारी भी दी गई। नोडल अधिकारी चेतन माथिखाए ने खाद-बीज की गुणवत्ता से संबंधित किसानों के सवालों पर जवाब देते हुए चेताया कि यदि कोई विक्रेता गुणवत्ता से समझौता करता है तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। डॉ. प्रवीण सोलंकी ने जैविक खेती और घरेलू जैविक खाद निर्माण पर जानकारी दी। कार्यक्रम में अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Post

कुम्हारी पुलिस ने 2 दिन में बरमाद किया चोरी गया 88 बोरी अनाज

Tue Jun 10 , 2025
दमोह:थाना कुम्हारी ने पडरी वेयर हाऊस से चोरी गये 88 बोरी अनाज को बैचने की फिराक में कटनी ले जाते समय पकड़ लिया। रात करीब 11 बजे कुम्हारी पुलिस के द्वारा दबिस देकर आरोपी अजय शुक्ला उम्म्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सिमरी शुक्ल थाना रनेह व साबूलाल साहू उम्र 32 […]

You May Like