जबलपुर: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रोफेसर डॉ.अल्पना सिंह को कृषि महाविद्यालय, जबलपुर का अधिष्ठाता बनाया गया है। डॉ. अल्पना सिंह ने भाभा एटोमिक एवं जायका इंटरनेशनल परियोजना में अद्वितीय अनुसंधान कार्य किया है।
आपके द्वारा 5 परियोजनाएं संचालित करने के साथ 80 रिसर्च पेपर, 3 पुस्तकें, 10 तकनीकी बुलेटिन, 40 लेख प्रकाशित हो चुके हैं। 30 रेडियो एवं टीवी टॉक विभिन्न चैनलों के माध्यमों से प्रसारित हो चुके हैं। इसके साथ ही 10 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।
