तैराकी प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं ने जीते पुरस्कार

भोपाल।एक्रोबेट स्पोर्ट्स क्लब भोपाल, द्वारा आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में बालक/बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया. पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर में “एक्रोबेट एक्वेटिक फेस्ट 2025” तैराकी प्रतियोगिता आयोजित हुई. जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के 150 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया. इस सभी ने शानदार तैराकी का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार भी जीते. संचालक डॉ संतोष कटियार प्रतीक कटियार, भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी, मास्टर तैराक डॉ विक्रम बाथम, डॉ केसी रैकवार, तैराकी कोच जोगिन्दर प्रसाद, मास्टर तैराक रवि योद्धा प्रबंधक बृजभान सिंह धाकड़ द्वारा तैराकों को पुरुष्ककृत किया. प्रतियोगिता में वाणी जैन ने अलग – अलग ग्रुप सीनियर्स एवं ग्रुप 1 में भाग ले कर सर्वाधिक 8 स्वर्ण पदक जीत कर गर्ल्स ग्रुप में ओवरआल चैम्पयनशिप जीती. इसी प्रकार बॉयज ग्रूउप मेंविशाल मकोरिया ने सीनियर वर्ग 4 स्वर्ण पदक सहित बालक वर्ग में ओवरआल चैंपियनशिप जीती. इसके अलावा अलग-अलग वर्गों में कांस्य और रजत पदक बच्चों ने जीते.

 

Next Post

भोपाल स्टेशन पर कुली की ईमानदारी से यात्री को मिला खोया बैग

Thu May 1 , 2025
भोपाल। रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी और सजगता यात्रियों के लिए मिसाल है. भोपाल स्टेशन पर एक यात्री अल्फ्रेड टोनी जो मंगला एक्सप्रेस से एर्नाकुलम स्टेशन की यात्रा पर थे. वह भोपाल स्टेशन परिसर में स्थित “ड्रॉप एंड गो” क्षेत्र में टैक्सी से उतरे. यात्रा की जल्दी में वे अपना एक […]

You May Like