
बाथरूम में किए थे शव के टुकड़े
जबलपुर। गोहलपुर थानातंर्गत कृष्णा कॉलोनी नंदन विहार के समीप झाडिय़ों में लाश के छह तुकड़े कर शव फेंकने के मामले की गुत्थी पुलिस ने समझा ली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने इस अंधी हत्या का खुलासा करते हुए जमीन में गाड़ी खड़ी करने के विवाद एवं पत्नि की हत्या करने के संदेह पर पुरानी रंजिश के चलते अपने बेटे एवं दामाद के साथ मिलकर की थी। हत्या एवं साक्ष्य छिपाने की नीयत से बाथरूम में शव के टुकड़े करने के बाद अंग-भंग कर शव फेंका था।
विदित हो कि त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी नंदन विहार के समीप खाली प्लॉट में सिर कटी लाश पड़ी मिली थी। दुर्गंध आने पर रहवासियों को शक हुआ तो वेे पहुंचे थे। जब उनकी नजर पड़ी तो उनकेे रोंगटे खड़े हो गए थे। व्यक्ति का केवल धड़ ही था। सिर, दोनों हाथ, पैर गायब थे। बाद मेंएक पैर, एक हाथ मिल गया। जिसके बाद उन्हें एकत्रित कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि बाद में दूसरा हाथ और पेैर भी मिल गया। लेकिन सिर अब तक नहीं मिला। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। धड़, दोनों हाथ, पैर को पीएम के लिए भेजा गया। एक हाथ में पायल और मंजू-परम लिखा मिला। जबकि बॉय पैर में रॉड डली हुई थी। छानबीन तेज की गई। यशोदा गौड पति रतन सिंह 50 वर्ष निवासी गोराबाजर ने मृतक की शिनाख्त भाई परम सिंह ठाकुर पिता स्व. श्याम लाल ठाकुर 40 वर्ष के रूम में की।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
राकेश पिता स्व देशपाल कटारिया उम्र 50 वर्ष हाल पता नंदनबिहार कालोनी त्रिमूर्ती नगर गोहलपुर , सोहेल पिता राकेश कटारिया उम्र 23 वर्ष हाल पता नंदनबिहार कालोनी त्रिमूर्ती नगर थाना गोहलपुर (पुत्र), राजवीर सिंह पिता हरदश सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी हाल पता दूसरा पुल अन्ना बस्ती थाना केन्ट (दामाद) को गिरफ्तार किया गया है।
पत्नी की मौत के बाद था शक
राकेश कटारिया 50 वर्ष हाल पता नंदनबिहार कालोनी त्रिमुतीनगर गोहलपुर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि कजरवारा स्थित जमीन में गाड़ी खडे करने पर राकेश का परम सिंह से विवाद होता था। राकेश की पत्नि की 3 माह पूर्व छत से गिरने से मृत्यु हो गयी थी, राकेश कटारिया को संदेह था कि परम गौड ने उसकी पत्नि की हत्या की है तभी से राकेश कटारिया ने परम सिंह की हत्या करने की योजना बनाई थी।
बाथरूम में किए थे शव के टुकड़े
राकेश कटारिया ने अपने बेटे सोहेल एवं दामाद राजवीर के साथ मिलकर नंदन विहार स्थित अपने घर में परम सिंह के साथ बेट से मारपीट कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से बाथरूम में ले जाकर परम सिंह के शरीर के अंगो को कसईया से काट कर अपने घर के पीछे बने दलदली प्लाट पर फेंक दिया था। सोहेल एवं राजवीर सिंह को अभिरक्षा मे लिया गया।
