
टीकमगढ़। लगभग 100 साल पुरानी नजाई मंडी को गिराकर नई दुकानें बनाने की तैयारी चल रही है। इस मामले में नगर पालिका ने 48 दुकानदारों की सुनवाई के बाद अपना जवाब जबलपुर हाईकोर्ट को सौंप दिया है। हालांकि, 14 दुकानदार और 5 किराएदार इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं।
नगर पालिका ने करीब चार महीने पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। इसके बाद दुकानदारों ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर पालिका की अपीलीय समिति ने दुकानदारों के साथ बैठक कर उनकी बात सुनी।
प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए, नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने बिल्डिंग के भौतिक सत्यापन के लिए
एक टीम का गठन किया है। इस टीम में नगर पालिका के इंजीनियर शाखा प्रभारी और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। टीम को बिल्डिंग का निरीक्षण कर उसमें रह रहे लोगों की सूची और क्षेत्रफल का ब्यौरा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
