
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा को पदभार ग्रहण कराया। खण्डेलवाल ने कहा कि किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने और भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी किसानों को देने की दोहरी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का दर्द मिटाने के लिए भावांतर और फसल बीमा जैसी योजनाएं चला रही है। भावांतर योजना से किसानों को प्रति क्विंटल 1300 रुपए से अधिक की राहत मिली है। सांसद बंशीलाल गुर्जर और दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि किसान मोर्चा विरोधियों की नकारात्मकता और भ्रम को दूर करने में अहम भूमिका निभाए। नवनियुक्त अध्यक्ष चावड़ा ने कहा कि मोर्चा किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने और पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगा।
