बीच सड़क बीच सड़क थार रोककर बोनट पर काटा केक, रील बनाना पड़ा भारी

इंदौर. सोशल मीडिया पर रील बनाकर पब्लिसिटी पाने के चक्कर में रक्षाबंधन की रात बीच सड़क थार खड़ी कर बोनट पर केक काटना युवक को भारी पड़ गया. 28 अगस्त की रात बनाए गए वीडियो के वायरल होने के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने वाहन की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक ने वीडियो जारी कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी।
घटना शुक्रवार 28 अगस्त की रात करीब 12 बजे की है. थार को सड़क के बीच खड़ा कर बोनट पर केक काटा था. इसी दौरान रील बनाई गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में युवक और उसके साथ मौजूद लोगों की गतिविधियों को लेकर भी आपत्ति जताई गई. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की. घटना स्थल को लेकर शुरुआती तौर पर थाना क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट नहीं थी. जांच में मामला
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र से संबंधित पाए जाने के बाद पुलिस ने थार की पहचान की. वाहन का विधिवत चालान काटा . साथ ही वाहन स्वामी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आर्यन के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस की कार्रवाई के बाद आर्यन का एक और वीडियो सामने आया. इसमें वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए कान पकड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है. उसने भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कही.

बख्शा नहीं जाएगा : डीसीपी

मामले में अतिरिक्त डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सड़क पर हुड़दंग कर रील बनाने और यातायात प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. आम लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

थार रोककर बोनट पर काटा केक, रील बनाना पड़ा भारी

रक्षाबंधन की रात का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

वाहन मालिक

.....

Next Post

भारतीय स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बदलने में एनसीईआरटी की है महत्वपूर्ण भूमिका : प्रह्लाद जोशी

Tue Sep 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की भारतीय स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बदलने और बच्चों के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री जोशी ने आज यहां एनसीईआरटी मुख्यालय में परिषद के […]

You May Like