भोपाल स्टेशन पर कुली की ईमानदारी से यात्री को मिला खोया बैग

भोपाल। रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी और सजगता यात्रियों के लिए मिसाल है. भोपाल स्टेशन पर एक यात्री अल्फ्रेड टोनी जो मंगला एक्सप्रेस से एर्नाकुलम स्टेशन की यात्रा पर थे. वह भोपाल स्टेशन परिसर में स्थित “ड्रॉप एंड गो” क्षेत्र में टैक्सी से उतरे. यात्रा की जल्दी में वे अपना एक बैग वहीं भूल गए और प्लेटफॉर्म की ओर रवाना हो गए. इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर कार्यरत रेलवे कुली छगनलाल (बिल्ला क्रमांक 75) की नजर उस लावारिस बैग पर पड़ी. अपनी ईमानदारी और सजगता का परिचय देते हुए उन्होंने बिना देर किए वह बैग उपस्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) जावेद अंसारी को सौंप दिया. अंसारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग की जांच की, जिसमें नकदी के साथ कई महत्वपूर्ण बैंकिंग दस्तावेज मिले. दस्तावेजों में अंकित मोबाइल नंबर से उन्होंने यात्री से संपर्क किया और उन्हें उनके बैग के सुरक्षित होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही टोनी तुरंत स्टेशन पर उपस्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पहुँचकर बैग प्राप्त किया. उन्होंने भोपाल रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं बहुत खुश और आभारी हूँ कि इतनी जिम्मेदारी और ईमानदारी से मेरा सामान मुझे वापस मिल गया. टोनी ने कहा कि रेल प्रशासन का यह व्यवहार यात्रियों के विश्वास को और मज़बूत करता है.

इस सराहनीय कार्य पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि “भोपाल मंडल में कार्यरत हमारे कर्मचारी यात्रियों की सेवा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. उन्होंने कहा कि छगनलाल की ईमानदारी और जावेद अंसारी की तत्परता ने यह सिद्ध कर दिया है कि हमारे स्टाफ न सिर्फ कर्मठ हैं, बल्कि मानवीय मूल्यों को भी निभाते हैं. रेल प्रशासन को उन पर गर्व है.

 

Next Post

DRM ने किया लोको शेड और प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

Thu May 1 , 2025
भोपाल। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने इटारसी रेलवे स्टेशन का दौरा किया. स्टेशन पर स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड, डीजल लोको शेड और मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र का उन्होंने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान त्रिपाठी ने इलेक्ट्रिक लोको शेड में होटल लोड कन्वर्टर, नवीनतम एच 12 लोको, ईटीपी प्लांट, ट्रैक्शन मोटर […]

You May Like