जबलपुर:ओमती थाना अंतर्गत बराट रोड इलाके में उस समय सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में बोरियों में बंद मवेशी बरामद किए गए। इसकी खबर मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। गोवंश की आशंका जताई। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
देर रात मौके पर एकत्रित हुए हिंदू संगठनों के नेताओं ने निंदा की और इसे क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने आक्रोशित जनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया।
