दमोह में ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

दमोह:ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात दमोह शहर के बालाकोट स्थित रिवर्स के दौरान एक ट्रक जमीन पर लेटे वृद्ध के ऊपर से निकल गया।

गंभीर हालत में वृद्ध को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बालकिशन पिता पलटू अहिरवार उम्र 55 वर्ष निवासी पठारी, हिंडोरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग का आयोजन

Sun Jun 21 , 2026
इंदौर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बॉस्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में जिला प्रशासन, आयुष विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गा दास उईके, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी सहित अनेक […]

You May Like