गोदाम से 90 हजार ले गए चोर

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत शंकर नगर कटंगी रोड पर स्थित गोदाम का अज्ञात चोर ताला तोडक़र 90 हजार रूपए चुराकर ले गया ।पुलिस के मुताबिक रमेश साहू 41 वर्ष निवासी. व्हीकल स्टेट मढई मस्जिद के पास थाना रांझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आकाश नमकीन का डिस्ट्रीब्यूशन का गोदाम कटंगी रोड शंकर नगर में है जिसमें में वह मैनेजर के रूप में कार्य करता है।

बीती रात 8 बजे करीब उसने गोदाम की शटर में ताला बंद कर दिया। अपने घर के लिये निकल गया फिर दूसरे गोदाम पहुँचा देखा कि सटर का ताला नहीं था और सटर आधी खुली थी अंदर आकर देखा तो गोदाम का ड्रॉज खुला था उसमे रखा नगदी करीब 90 हजार रुपये नही था। शटर का ताला तोड़ कर गोदाम में घुस कर चोर नगदी रुपये चोरी कर ले गया है।

Next Post

राशिद खान ने IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, सुरेश रैना का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, इस मामले में बने नंबर-1

Mon Apr 27 , 2026
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने सीएसके के खिलाफ मैच खेलते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और सुरेश रैना के लंबे समय से कायम आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से […]

You May Like

मनोरंजन