निर्माणाधीन मकान में वृ द्ध की संदिग्ध मौत

जबलपुर : गोहलपुर थाना अंतर्गत निर्माणाधीन मकान चंडालभाटा मनमोहन नगर में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुय कर दी है ।पुलिस के मुताबिक आकाश चक्रवर्ती 26 वर्ष निवासी झंडा चौक शहपुरा भिटोनी ने सूचना दी कि उसके पिता रामदयाल चक्रवर्ती 55 वर्ष, भावेश पाण्डे के निर्माणाधीन मकान चंडालभाटा मनमोहन नगर में मजदूरी करते थे।

राधेश्याम विश्वकर्मा ने उसके बड़े पिताजी धनीराम चक्रवर्ती के मोबाइल पर रात 10-30 बजे फोन कर बताया कि उसके पिता की मौत हो गयी है, वह चंडाल भाटा जाकर देखा उसके पिता रामदयाल चक्रवर्ती मृत अवस्था में पड़े थे, सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा जिसके आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं, कहा लघु उद्योग रोजगार सृजन में अग्रणी

Sun Aug 30 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों और लघु उद्योग क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों एवं श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और रोजगार के अवसर सृजित […]

You May Like