भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों और लघु उद्योग क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों एवं श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और रोजगार के अवसर सृजित करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लघु उद्योगों के विकास के नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने लघु उद्योगों से जुड़े कर्मचारियों और श्रमिकों के निरंतर प्रगति करने की कामना की।वहीं, उधर,मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किसानों को मिल रही डिजिटल पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि फार्मर आईडी से कृषि संबंधी सेवाएं अधिक सरल, सटीक और पारदर्शी होंगी। उन्होंने इसे किसानों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
