
सुसनेर। मंगलवार शाम को सुसनेर में थोड़ी देर के लिए तेज हवा व आंधी के साथ बारिश देखने को मिली. कुछ देर के लिए लोग घरों में ही कैद हो गए. एक ओर जहां बारिश के दौरान विद्युत प्रदाय बंद रहा, तो वहीं ठंडक घुलने के बाद उमस से लोग परेशान होते दिखाई दिए. मौसम विभाग के अनुसार 16 मई से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मंगलवार शाम को 4 बजे के लगभग हुई बैमोसम बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. पहले से बारिश का अनुमान नहीं होने के कारण लोगों के पास बचने के लिए कोई साधन नहीं था. ऐसे में वे बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए, तो कुछ लोग भीग भी गए. बारिश से बचने के लिए किसी ने पेड़ या दुकानों के बाहर लगे टीन शेडों का सहारा लिया, तो वहीं बारिश से गर्मी से हल्की राहत तो मिली, लेकिन उमस भी महसूस होने कारण नागरिकों को परेशानी भी हुई.
