
जबलपुर। सुबह से ही रिमझिम फुहार की झड़ी लगी हुई है। रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। 14 इंच बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। वही मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिन 5-9 जुलाई में जबलपुर ज़िले में भारी से बहुत भारी 100 मिमी से ज्यादा प्रतिदिन वर्षा की संभावना है।
