बड़ी कार्रवाई : पुरानी छावनी में लोडिंग वाहन से 29 पेटी अवैध देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

ग्वालियर | ग्वालियर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरानी छावनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को रंगे हाथों पकड़कर लोडिंग वाहन में भरी हुई 29 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है।

यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई, जिसमें बताया गया कि नीले रंग की लोडिंग वाहन में दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर हजीरा से मुरैना की ओर जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर रोका और तलाशी में उसमें से 3 पेटी सफेद व 26 पेटी लाल देशी शराब (कुल 261 लीटर) बरामद की। दोनों से वैध लाइसेंस मांगा गया, पर वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। आरोपियों के खिलाफ थाना हजीरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

Next Post

तेजाब कांड: इंटर प्राईज संचालक पर एफआईआर 

Sat Jul 5 , 2025
जबलपुर। ग्वरीघाट थाना अंतर्गत अवधपुरी कॉलोनी में हुए तेजाब कांड में अनुप्रास इंटर प्राईज संचालक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। जांच में खुलासा हुआ कि अवैध रूप से सल्फ्युरिक एसिड बेचा गया था‌। थाना प्रभारी ग्वारीघाट सुभाषचंद बघेल ने बताया कि आरोपिया ईशिता साहू को अभिरक्षा में लेते हुये […]

You May Like