
जबलपुर। ग्वरीघाट थाना अंतर्गत अवधपुरी कॉलोनी में हुए तेजाब कांड में अनुप्रास इंटर प्राईज संचालक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। जांच में खुलासा हुआ कि अवैध रूप से सल्फ्युरिक एसिड बेचा गया था।
थाना प्रभारी ग्वारीघाट सुभाषचंद बघेल ने बताया कि आरोपिया ईशिता साहू को अभिरक्षा में लेते हुये एसिड कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की गई थी जिसमें पाया गया कि 28 जूनको प्रेस काम्पलेक्स अनुप्रास इंटर प्राईज सिविक सेंटर में सतेन्द्र गुप्ता अवैध रूप से अपने पास सल्फ्युरिक एसिड रखे हुये था जिसे ग्राहक ईशिता साहू को अवैध रूप से बेचा था।तथ्य की जांच कार्यालय उप संचालक एवं औषधि प्रसाधन विक्टोरिया अस्पताल को प्रतिवेदन प्रेषित कर अनुप्रास इंटर प्राईज के संचालक सत्येन्द्र गुप्ता के संबंध मे जानकारी चाही गई थी। जहॉ से 2 जुलाई को पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें लेख है कि उक्त दुकान अनुप्रास इंटर प्राईज के संचालक सत्येन्द्र गुप्ता द्वारा दौरान निरीक्षण नायब तहसीलदार आदित्य जंघेला एवं औषधि निरीक्षक शरद कुमार जैन एवं अन्य की उपस्थिति में अपने दुकान मे विष के विक्रय करने, कब्जे में रखने सम्बंधी आवश्यक अनुज्ञप्तियां प्रस्तुत नहीं की गई।
