
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत गुप्ता नगर में बीती रात खून से सनी हुई लाश पड़ी मिली । मृतक के सिर और हाथ पैर में चोट के निशान है। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।
