
उमरिया/ बिरसिंहपुर पाली। मध्यप्रदेश के उमरिया जिला के अंतर्गत बिरसिंहपुर पाली के ह्रदय में विराज मान विश्वविख्यात माता बिरसानी मंदिर में धार्मिक विधि पूजा के साथ कई सौ वर्षों से चली आ रही पारंपरिक भव्यता के साथ आज शारदेय नवरात्रि के नवमी तिथि में मंदिर प्रांगड़ से काली नृत्य के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा स्थापित किए जवारे को आस्था भक्ति के साथ सिर पर जवारे को रखकर नगर भ्रमण करते हुए नगर के प्राचीन सगरा तालाब में विसर्जन किया गया हम आपको बता दे कि बिरसानी माता के जवारे को देखने के लिए आस पास के क्षेत्र के साथ देश के अन्य राज्यों से भी भक्तों का जन सैलाब लाखों की संख्या में उमड़ता है
भा जा पा और कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधि भी हुए सम्मिलित
माता बिरसानी के ऐतिहासिक जवारे जुलूस में क्षेत्र की लोकप्रिय मानपुर विधान सभा विधायक मीना सिंह भा जा पा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान मंडल अध्यक्ष राधा तिवारी सहित भा जा पा कार्यकर्ता भी रहे उपस्थित
वहीं कांग्रेस से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल भी जवारे जुलूस में हुए शामिल साथ ही ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय पार्षद संजीव खंडेलवाल कृष्ण कांत अवधिया रवि मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता रहे उपस्थित।
