कांकेर में आठ लाख का इनामी नक्सली राकेश गिरफ्तार

कांकेर 17 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ के कांकेर जिले में शुक्रवार को डीआरजी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने सीतरम और कोंगे के जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली राकेश उर्फ मोतीराम उसेंडी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के कांकेर-नारायणपुर सरहदी जंगल में बड़े कैडर के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर डीआरजी और बीएसएफ की टीम ने संयुक्त अभियान शुरू किया। सीतरम और कोंगे के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में रावघाट और परतापुर एरिया कमेटी के नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। पकड़ा गया नक्सली डीवीसी मेंबर राकेश (39) दुर्गुकोंडल के कतरुकुरूषबोड़ी का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान अन्य बड़े कैडर के नक्सली जंगल-पहाड़ी का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटनास्थल की तलाशी में सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री मिली है। बरामद सामान में एक भरमार, एक देशी एयरगन पिस्टल, सात देशी बीजीएल सेल, दो खाली बीजीएल सेल, ड्रिल मशीन, डिजिटल मल्टीमीटर, चार्जर, नक्सली वर्दी और विभिन्न वोल्टेज की बैटरियां शामिल हैं।

Next Post

कश्मीर में हिमपात के बाद मौसम में हुआ सुधार

Fri Jan 17 , 2025
श्रीनगर , 17 जनवरी (वार्ता) कश्मीर घाटी में गुरुवार को ताज़ा हिमपात होने के बाद शुक्रवार को मौसम में सुधार देखा गया। मौसम अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्रीनगर के मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पूरे जम्मू-कश्मीर में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया। विभाग ने हालांकि कहा कि […]

You May Like