धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बर्तन से लेकर कार शोरूम तक रही रौनक

इंदौर:धनतेरस के अवसर पर शनिवार को शहर के बाजारों में दिनभर खरीदारी का उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी और ऑटोमोबाइल शोरूम पर खरीदारों की भीड़ लगी रही. सराफा बाजार में सोना-चांदी की चमक बढ़ी तो बर्तन बाजार में पीतल और स्टील के सामान की बिक्री पूरे दिन जारी रही.

लोगों ने परंपरागत रूप से धनतेरस पर नया सामान खरीदकर मां लक्ष्मी और धन्वंतरि भगवान की पूजा की. शाम तक शहर के प्रमुख बाजार राजवाड़ा, मालवा मिल, एमजी रोड और मारोठिया बाजार में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया. वहीं, कार और टू-व्हीलर शोरूमों पर भी खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली. रेडिमेड कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम और सजावट के सामान की दुकानों पर भी खूब बिक्री हुई.
आज मनेगा रूप चौदस का पर्व
आज रविवार को रूप चौदस (नरक चतुर्दशी) का पर्व मनाया जाएगा. सनातन परंपरा में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रूप चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है. धनतेरस के दूसरे दिन मनाये जाने वाले इस पर्व पर लोग स्नान, दीपदान और सौंदर्य-संवर्धन के साथ शुभ कर्मों की शुरुआत करते हैं.

Next Post

सुल्तान जोहोर कप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत 1-2 से हारा

Sun Oct 19 , 2025
जोहोर, (मलेशिया) (वार्ता) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को शनिवार को सुल्तान जोहोर कप 2025 के फाइनल मुकाबले में जुझारू प्रदर्शन के बावजूद 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। आज यहां खेले गये मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 13वें मिनट में गोल कर बढ़त हासिल की, लेकिन दूसरे क्वार्टर की […]

You May Like

मनोरंजन