कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पति पत्नी घायल

भिंड: लहार के भटपुरा चौराहा पर एक तेज रफ्तार कार ने रास्ते पर जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी पर सवार दंपती बुरी तरह घायल हो गए। घायल दंपत्ति को इलाज के लिए ​लहार अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना पर लहार थाना पुलिस ने कार के अज्ञात ड्राइवर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।लहार पुलिस के अनुसार फरियादी अजय कुमार राठौर निवासी वार्ड 7 लहार ने बताया कि उसके पिता माता प्रसाद राठौर व मां आशा राठौर बुधवार सुबह स्कूटी पर जब भटपुरा ​चौराहा पर जा रहे थे।

तभी दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक यूपी 16 जेड डब्लू 1651 के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। इस टक्कर से स्कूटी पर सवार माता प्रसाद व उनकी पत्नी गिरकर घायल हो गए। दंपती के घायल होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर लहार पुलिस ने अस्पताल में भर्ती घायल दंपती के बयान लेकर आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Next Post

सोना हुआ ₹1200 महंगा, चांदी ₹4000 सस्ती, ₹1,54,000 प्रति किलो पहुंची चांदी

Fri Oct 24 , 2025
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025: रिकॉर्ड कीमतों पर चल रहे सोने और चांदी के भावों में आज फिर बदलाव देखने को मिला। बुधवार को रिकॉर्ड स्तर से गिरने के बाद सोने की कीमत गुरुवार को फिर से ₹1,200 की तेजी के साथ ₹1,24,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गई। वहीं, […]

You May Like

Play sound