खेलो एमपी यूथ गेम्स में 650 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

.

सतना। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार सतना जिले में जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के मार्गदर्शन में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 19 जनवरी को प्रातः 9 बजे से दादा सुखेंद्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 21 खेलों में 650 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल रहे। उन्होंने खेल संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी 21 खेलों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। आयोजन के दूसरे दिन 20 जनवरी को भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सतना के साथ-साथ पन्ना, मैहर, रीवा और सिंगरौली जिले के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रितिका दुबे, एसपी तिवारी, नलिनेन्द्र मिश्रा, संतोष सिंह, विष्णु पाण्डेय, राजधर मालवी, राहुल दुबे, अशोक अग्रवाल, अशोक पाण्डेय सहित सतना-मैहर के खेल संघ के समस्त सचिव, अध्यक्ष और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।

Next Post

मंत्री भूरिया के प्रयासों से बामनिया पेटलावद क्षेत्र में रोड ओवर ब्रिज निर्माण को मिली स्वीकृति

Tue Jan 20 , 2026
झाबुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत बामनिया पेटलावद क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा झाबुआ जिले के रतलाम–बामनिया बायपास राजमार्ग पर दाहोद–रतलाम सेक्शन के लेवल क्रॉसिंग क्रमांक […]

You May Like