पल्लेदार की मौत से स्टेशन रोड पर चकाजाम

सतना :रेलवे स्टेशन परिसर के माल गोदाम में ठेकेदार के अंतर्गत कार्य करने वाले एक पल्लेदार की मौत को लेकर परिजन सहित अन्य लोग इस कदर आक्रोशित हो गए कि शव को स्टेशन रोड पर रखते हुए चक्काजाम कर दिया. नंबी चली समझाइस के बाद मामला किसी तरह शांत हो सका.प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन माल गोदाम में होने वाली लोडिंग और अन लोडिंग के लिए ठेकेदार के अंतर्गत राजकुमार उर्फ मंगलदीन चौधरी बतौर पल्लेदार कार्य करते थे. हर रोज की तरह बुधवार को भी कार्य करने के दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई. जिसे देखते हुए साथी मजदूरों द्वारा फौरन उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए.

लेकिन वहां पर जांच करने पर उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण हृदय घात के तौर पर सामने आया. लेकिन यह जानकारी सामने आते ही परिजन सहित मजदूर साथी आक्रोशित हो गए. देखते ही देखते उन्होंने शव को स्टेशन रोड पर रखते हुए जाम लगा दिया. बुधवार को शहर में रावण दहन सहित मेला आयोजित होने के कारण नगरवासियों समेत आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी संख्या में शहर पहुंचे थे. जिसके चलते उक्त महत्वपूर्ण मार्ग पर जाम लगने के कारण यातायात को लेकर खासी समस्या खड़ी हो गई.
 एसडीएम ने दी समझाइस
हलांकि शव रखकर स्टेशन रोड पर प्रदर्शन के चलते मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस और जीआरपी द्वारा समझाइस दी जा रही थी. लेकिन पुलिस के आश्वासन पर परिजनों को भरोसा नहीं हो पा रहा था. मामले की गंभीरत को देखते हुए एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिय़ा मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की. निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर परिजन किसी तरह हटने को राजी हो गए. जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में रखवा दिया गया

Next Post

शिव शर्मा हत्याकांड मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर की अदालत में पेश, ट्रांजिट रिमांड पर उप्र पुलिस को सौंपा गया

Thu Oct 22 , 2026
नागपुर, (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखनऊ के कारोबारी और कैफे मालिक शिव शर्मा की कथित हत्या के मामले में मुख्य आरोपी फैशन मॉडल श्रद्धा दुबे को बुधवार को नागपुर की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए उसे लखनऊ ले जाने […]

You May Like