जुआ फड़ों पर छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

जबलपुर: पनागर एवं सिहोरा पुलिस ने जुआ फड़ों पर छापा मार कार्यवाही कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से नगद 25 हजार रूपये जब्त किए गए।
सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि तालाब के पास डूंडी में ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे सिद्धांत चौरसिया, नसीम मोहम्मद, संतोष चक्रवर्ती , चंद्रभान पटेल सभी निवासी पान उमरिया जिला कटनी, कपिल पटेल निवासी डूंडी को घेराबंदी कर दबोचा गया।

जुआरियों के पास व फड़ से ताश के पत्ते, नगदी 9 हजार रूपये जप्त किए गए। इसी प्रकार पनागर पुलिस ने जित्तू ठाकुर के मकान जयप्रकाश वार्ड पनागर में जुआ खेल रहे अर्जुन कुशवाहा, नंदकुमार चौधरी, लोकेश खम्परिया, राकेश पटेल, अशोक कुशवाहा, आकाश कुशवाहा को दबोचा जुआरियों के पास व फड़ से ताश के 52 पत्ते, नगदी 16 हजार रूपये जब्त किए गए।

Next Post

एसपी ने किया आंशिक फेरबदल, दो निरीक्षकों को मिली थानों की कमान

Tue Oct 6 , 2026
सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल करते हुए दो निरीक्षकों को थानों की कमान सौंपी है। पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र तिवारी को नवानगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक आराधना सिंह को विंध्यनगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। […]

You May Like