ग्वालियर: लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 में लायंस क्लब आस्था की पूर्व जेडसी ज्योति अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट एडिशनल कैबिनेट पीआरओ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रान्तपाल आशुतोष वशिष्ठ द्वारा संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए की गई है। संगठन की गतिविधियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने और लायंस सेवा कार्यों के प्रचार-प्रसार में उनकी यह भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।
ज्योति अग्रवाल की इस नियुक्ति पर आई.पी.डी.जी. सुधीर बाजपेई, सहप्रान्तपाल द्वितीय सी.एस. तोमर, डिस्ट्रिक्ट एरिया लीडर अजय सपरा सहित लायंस परिवार के सभी पूर्व प्रांतपालों, रीजन चेयरपर्सन, ज़ॉन चेयरपर्सन एवं अनेक पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल और सफल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
इस नई जिम्मेदारी को ग्रहण करने पर ज्योति अग्रवाल ने प्रान्तपाल एवं समस्त लायंस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की सेवा गतिविधियों और उपलब्धियों को और अधिक प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी
