इंग्लैंड दौरे के लिये भारतीय टेस्ट टीम घोषित, गिल कप्तान, पंत उप कप्तान

मुबंई 24 मई (वार्ता) इंग्लैंड में अगले माह शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृखंला के लिए बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया है।

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को टेस्ट टीम की घोषणा करते हुए कहा कि शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे और रिषभ पंत उप कप्तान होंगे। अट्ठारह सदस्यीय टीम के अन्य सदस्यों में यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।

 

अब तक टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद गिल को नया कप्तान बनाया गया है। बल्लेबाज विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर चुके हैं। अरसे बाद भारतीय टीम इन अनुभवी खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में खुद को साबित करने विदेशी जमीन पर उतरेगी।

 

इस दौरे में भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट 20 जून को हेडिंग्ली में, दूसरा दो जुलाई को एजबेस्टन, तीसरा 10 जुलाई को लॉर्ड्स, चौथा 23 जुलाई को ओल्ड ट्रैफ़र्ड और पांचवां टेस्ट 31 जुलाई को द ओवल में खेला जायेगा।

 

मोहम्मद शमी अनफिट होने के कारण टेस्ट टीम में जगह नहीं बना पाये हैं जबकि करुण नायर की टीम में वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी को धार देंगे जबकि कुलदीप यादव और जडेजा अंग्रेजों को फिरकी में उलझाने की जिम्मेदारी उठायेंगे।

 

मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने भरोसा जताया कि गिल की अगुवाई में भारतीय टीम अपना शत प्रतिशत देने में सफल रहेगी

Next Post

शानदार तरीके से अभियान का समापन करने उतरेंगी केकेआर और एसआरएच

Sat May 24 , 2025
नई दिल्ली, 25 मई (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन के अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से भिड़ेगी।   दोनो ही टीमे प्लेऑफ के लिए दावेदार नहीं है, जिससे मैच नंबर 68 प्रतिष्ठा की […]

You May Like