जबलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ट्रम्प के आपत्तिजनक कार्टून वायरल करने के मामले में ओमती पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।दरअसल जबलपुर नगर निगम के यूनिपोल पर एआई जेनरेटेड पोस्टर वायरल हुआ।
जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। कार्टून में ट्रम्प को एपस्टीन फाइल्स और अदानी डीओजे नामक पुस्तकें पकड़े हुए दिखाया गया है। पोस्ट वायरल होने के बाद नगर निगम कार्यपालन यंत्री ने ओमती थाने में एफआईआर दर्ज की है ।
