
रीवा, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर दीपावली त्योहार के दृष्टिगत मिष्ठान प्रतिष्ठानों में विक्रय किए जा रहे मिष्ठान की गुणवत्ता एवं निरीक्षण हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत न्यू बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठान फॉरएवर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट की निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान किचन में पुरानी मिठाइयाँ को रीसाइकिल कर नई मिठाई मैं मिलाने की तैयारी की गई थी एवं इन मिष्ठान को दिवाली में खपाने की तैयारी थी । मौके पर टीम द्वारा पुरानी मिठाई नष्ट कराई गई । किचन मे गंदगी होने एवं कढ़ाई के साफ़ न होने से संचालक राकेश पटेल एवं संदीप पटैल के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है ।
