चैकिंग: सियार का शिकार कर पिता पुत्र खाते थे मांस

उज्जैन। सियार का शिकार कर मांस खाने का मामला सामने आया है। चेकिंग में पकड़े युवक के मोबाइल की जांच से सामने आए मामले के बाद वन विभाग की टीम ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसके पिता की तलाश की जा रही है।

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक मिथुन पिता राजू 21 वर्ष निवासी तिलकेश्वर कालोनी को पकड़ा था उससे पूछता शुरू की गई और उसके मोबाइल की जांच की गई। मोबाइल में सियार का शिकार करते हुए वीडियो सामने आए। इसके संबंध में जानकारी जुटा गई तो मामले में बड़ा खुलासा हो गया। मिथुन ने बताया कि वह सियार का शिकार कर मांस खाते हैं। शिकार में उसके पिता भी शामिल हैं। मामला वन विभाग से जुडा होने पर मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। जीवाजीगंज थाने पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक को हिरासत में लिया और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 में प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है फरार पिता की तलाश की जा रही है।

 

तीन सियार का कर चुके थे शिकार

 

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसके मोबाइल में मिला वीडियो 23 मई का है। जो वह ग्राम चंदावल थाना चिंतामन के जंगल में जमीन की खोह से सियार को टांग पकड़ कर खिंचता हुआ और जमीन पर पटक कर मारता दिखाई दे रहा है। आरोपी ने बताया कि अब तक तीन सियार का शिकार कर चुके हैं। जानकारी यह भी सामने आ रही थी कि सियार मांस खाने के साथ तंत्र क्रिया में भी सियार का उपयोग किया जा रहा था। फिलहाल वन विभाग की टीम इस बात की पुष्टि कर रही है।

Next Post

कोई भी व्यवस्था न्यायालय से ऊपर नहीं, निरंकुश कार्यप्रणाली स्वीकार्य नहीं: हाईकोर्ट

Wed Jul 1 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल व जस्टिस एके सिंह की युगलपीठ ने न्यायिक जवाबदेही पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति या व्यवस्था न्यायालय से ऊपर नहीं हो सकती। न्यायालय ने उक्त टिप्पणी उस समय की, जब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन की […]

You May Like