आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन फरवरी में 2.3 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) देश के आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन में गत फरवरी में सालाना 2.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी, जो तीन महीने का निचला स्तर है। पिछले साल फरवरी में आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन 3.4 प्रतिशत और इस साल जनवरी में 4.7 प्रतिशत बढ़ा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में सीमेंट और इस्पात उत्पादन में बड़ी वृद्धि देखी गयी है, जबकि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में गिरावट रही। एक साल पहले की तुलना में फरवरी में सीमेंट का उत्पादन 9.3 प्रतिशत और इस्पात का 7.2 प्रतिशत बढ़ गया। उर्वरक उत्पादन में 3.4 फीसदी और कोयला उत्पादन में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि रही। बिजली उत्पादन 0.5 प्रतिशत बढ़ा।

कच्चे तेल के उत्पादन में 5.2 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में पांच प्रतिशत की गिरावट रही। रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में अप्रैल से फरवरी के बीच औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत रही है। पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि में यह आंकड़ा 4.4 प्रतिशत रहा था। इस्पात उत्पादन 9.7 प्रतिशत और सीमेंट उत्पादन 9.2 प्रतिशत बढ़ा। पहले 11 महीने में उर्वरक उत्पादन में दो प्रतिशत और बिजली में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 3.5 प्रतिशत और कच्चे तेल में 2.5 प्रतिशत की गिरावट रही। रिफाइनरी उत्पादों में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि रही। कोयला उत्पादन वित्त वर्ष में अब तक स्थिर रहा है।

Next Post

चावल, गेहूं मजबूत; चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Fri Mar 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ गेहूं में भी मजबूती रही जबकि चीनी की कीमतों में गिरावट देखी गयी। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल का औसत भाव […]

You May Like