शनिवार-रविवार को नहीं जनरेट होंगे ई-टोकन

नवभारत,जबलपुर। मध्यप्रदेश स्टेट डाटा सेंटर में आधार संबंधी सेवाओं के मेंटेनेंस कार्य के चलते आगामी दो दिनों तक ई-टोकन जनरेशन की सुविधा बंद रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आधार ई-केवाईसी आधारित सेवाएं शुक्रवार 24 अक्टूबर की शाम 7 बजे से रविवार 26 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी।

इस तकनीकी मेंटेनेंस के कारण ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण पोर्टल पर नए आवेदकों के पंजीयन हेतु आवश्यक आधार ई-केवाईसी की प्रक्रिया बाधित रहेगी। परिणामस्वरूप, शनिवार 25 अक्टूबर और रविवार 26 अक्टूबर को नए ई-टोकन जनरेट नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि, किसानों एवं विक्रेताओं के लिए राहत की बात यह है कि इस दौरान सेल मॉड्यूल (एप के माध्यम से उर्वरक विक्रय) पूर्ववत् रूप से कार्य करता रहेगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य आधार संबंधी सेवाओं के अपग्रेडेशन एवं सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। सेवाएं रविवार शाम 5 बजे तक पुनः सामान्य हो जाने की संभावना है।

Next Post

8वें केंद्रीय वेतन आयोग के त्वरित गठन की आवाज को किया गया बुलंद

Fri Oct 24 , 2025
जबलपुर। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कंफेडरेशन ऑफ डिफेंस रिकग्नाइज्ड एसोसिएशन्स के द्वारा देश के सभी रक्षा प्रतिष्ठानों, इकाईयों और कारखानों में डिमांड अटेंशन डे मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का शीघ्र गठन कराना और उसकी सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी रूप से लागू कराना […]

You May Like