राजगढ़ में 84 केन्द्रों पर पंजीयन, 7 फरवरी से 7 मार्च तक MSP पर गेहूं उपार्जन

राजगढ़। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन प्रक्रिया से संबंधित जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई.

बैठक में विगत वर्ष 2025-26 में स्थापित किये गये 84 केन्द्रों को ही रबी विपणन वर्ष 2026-27 में पंजीयन केन्द्र स्थापित करने का समिति सदस्यों की सहमति उपरांत निर्णय लिया गया. पंजीयन हेतु आवेदन फार्म लेते समय ऑपरेटर एग्री टेक नम्बर अनिवार्य रूप से किसानों से लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया.

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजगढ़ से संबद्ध संस्थाओं द्वारा वितरित किये गये ऋ ण की प्रविष्टि संबंधित समिति प्रबंधक द्वारा शत-प्रतिशत करेंगे. शासकीय कर्मचारियों द्वारा लिये गये लोन अमाउंट की जानकारी की सूची पृथक एजेंडा में दिये जाने के निर्देश दिए गये. गत वर्ष की खरीदी का मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक आपस में समन्वय कर गत वर्ष की खरीदी के आंकड़े मिलान कर अंतिम पत्रक एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये. इसके साथ डीएमओ एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भी समन्वय कर चना, मसूर, सरसों के आंकड़ों का मिलान कर भुगतान संबंधी कार्य योजना एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये. भावांतर योजना से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की प्रत्येक शिकायत की चर्चा किये जाने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया. सोसायटियों में संग्रहीत फर्टिलाइजर का सोसायटीवार विवरण लेकर भौतिक सत्यापन 15 दिवस में कराये जाने के निर्देश दिये. वितरण हेतु ऑनलाइन टोकन के आधार पर कराये जाने के निर्देश दिए गये. शासन निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन 7 फरवरी 7 मार्च तक किया जाएगा.

 

 

Next Post

दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी में लेसोथो के 6 नागरिकों की मौत

Wed Feb 4 , 2026
जोहान्सबर्ग, 04 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत के मेयर्टन कस्बे के पास मंगलवार को हुई गोलीबारी में लेसोथो के छह नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। गौतेंग पुलिस के उपायुक्त फ्रेड केकाना ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा […]

You May Like