डबल मर्डर केस में एक को दोहरा आजीवन, 9 साल से फरार ईश्वर भील पर 35 हजार इनाम

इंदौर. चर्चित मेहंदीकुंड डबल मर्डर केस में सेशन कोर्ट ने एक आरोपी को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, लेकिन मामले का मुख्य आरोपी ईश्वर भील पिछले 9 साल से फरार है. उस पर 35 हजार रुपए का इनाम घोषित है, बावजूद इसके पुलिस उसे अब तक नहीं पकड़ सकी है.

ज्ञात हो कि बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित मेहंदीकुंड पिकनिक स्पॉट पर 9 साल पहले युवक-युवती से लूटपाट के बाद उनकी हत्या कर शव खाई में फेंक दिए गए थे. मामले का खुलासा क्राइम ब्रांच ने किया था. इस केस में आरोपी बलराम पिता नवालसिंह मकवाना को सेशन कोर्ट ने हाल ही में दो हत्याओं के लिए दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. वहीं दो आरोपी नाबालिग होने के कारण अलग प्रक्रिया में रहे. मामले का चौथा आरोपी ईश्वर भील अब भी फरार है. पुलिस के अनुसार वारदात के बाद वह अपने साथियों के साथ गोवा भाग गया था. वहां भी उसने समुद्र किनारे घूमने आई एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. गोवा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन वह बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया और वहां से फरार हो गया. इसके बाद गोवा पुलिस ने उस पर 25 हजार और इंदौर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया. बताया जा रहा है कि गोवा पुलिस की टीमें कई बार इंदौर आकर उसकी तलाश कर चुकी हैं, लेकिन आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. करीब 9 साल बीत जाने के बावजूद दो राज्यों की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Next Post

ट्रेन हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित, कई ट्रेनें लेट

Sun Jun 14 , 2026
ग्वालियर। मुरैना में ट्रेन हादसे के बाद ग्वालियर स्टेशन पर भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. कई ट्रेनें लेट चल रही हैं. रेलवे और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. जिसे […]

You May Like