ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के प्रथम ग्वालियर आगमन एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे के ग्वालियर आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा स्वागत किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का अभिनंदन करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किए।
इस अवसर पर भाजपा ग्वालियर महानगर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा महिलाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष डॉ. करुणा सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नीलिमा शिंदे, खुशबू गुप्ता, अंजली रायजादा, सारिका उपाध्याय, किरण भदोरिया, मंजू सिकरवार, व्यंजना मिश्रा, शकुंतला परिहार, उमा भदोरिया, उषा चौहान, गीता मेवाफरोश, किरण लता भदोरिया, कृष्णा महोबिया, रश्मि शर्मा, मीना चौहान, शिल्पा खत्री, स्वाति अग्रवाल, चेतना तोमर, रमा जादौन, कृतिका राजावत, निशा गुप्ता, नंदिनी सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
