एसपी ऑफिस से 100 मीटर दूर बैंक एग्जीक्यूटिव पर फायरिंग, बाइक रिकवरी का मामला

ग्वालियर: सिटीसेंटर में एसपी ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित सालासर मॉल के पीछे पार्किंग में गोलीबारी की घटना सामने आयी। स्कॉर्पियो और बाइक से आये बदमाशों ने प्रायवेट फायनेंस कम्पनी के होम लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत एक्जीक्यूटिव संदीप गुर्जर को निशाना बनाकर पिस्टल से 4-5 राउंड फायर किये। समय रहते संदीप के मौके से हट जाने की वजह से उसकी जान बच गयी। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गयी। खबर मिलते ही सीएसपी विश्वविद्यालय रवि भदौरिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के विवाद में बीच-बचाव करने और डांट फटकार करने से नाराज आरोपियों ने संदीप को निशाना बनाया।
ठाठीपुर निवासी राजकुमार प्रजापति सिटीसेंटर स्थित सालासर मॉल के पीछे अम्बिका अपार्टमेंट में संचालिका भाविका एसोसियेट फायनेंस कम्पनी में रिकवरी एजेंट है। वह रिकवरी के लिये जा रहे थे। इस बीच उन्हें ऐसी बाइक की लोकेशन मिली जो उनकी कम्पनी से फायनंस थी जिसकी किश्ते नहीं भरी जा रही थी। राजकुमार ने एलआईसी ऑफिस के पास बाइक को रोक लिया। बाइक पर एक युवक के साथ महिला भी बैठी थी। एजेंट ने बाइक सीज करने की कोशिश की तो युवक ने बताया कि उसने यह बाइक अपने परिचित के दोस्त से खरीदी है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और बाइक सवार वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ लौटा और राजकुमार से मारपीट करने लगा। राजकुमार के साथ मौजूद सत्येन्द्र गुर्जर ने अपने भाई संदीप गुर्जर को बुला लिया। संदीप ने बीच-बचाव किया तो दूसरा पक्ष उससे भी विवाद करने लगा।

Next Post

20 दिन में 55 हजार यात्रियों ने किया मेट्रो में सफर

Sun Sep 27 , 2026
इंदौर:इंदौर में मेट्रो दूसरे चरण से आम जनता और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन दोनों को फायदा मिलने लगा है. 5 सितंबर से शुरू हुए दूसरे चरण के 20 दिन बीतने के बाद 25 सितंबर तक 55 हजार से ज्यादा यात्रियों ने मेट्रो का सफर किया. खास बात यह है कि रविवार […]

You May Like