
ग्वालियर, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, चंबल रीजन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में वीर जैन छात्रावास, माधव डिस्पेंसरी के सामने, ग्वालियर में प्रथम राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग एवं मानसून कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया। देश के लगभग 50 शहरों से 250 सदस्यों ने सहभागिता कर संगठन की गतिविधियों, विस्तार एवं आगामी योजनाओं पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का मंच संचालन आदित्यमणि जैन एवं डॉक्टर विकास जैन द्वारा किया गया
* *मानवीय एवं धार्मिक गतिविधियों पर रहेगा विशेष फोकस*
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक मिलन तक सीमित न रहकर समाजसेवा, शिक्षा, धार्मिक गतिविधियों, मानव सेवा और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है। संस्था के डाटा को ऑनलाइन करने से देशभर के सदस्यों एवं ग्रुपों के बीच बेहतर संपर्क और समन्वय स्थापित होगा।
ग्वालियर में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग को संगठन के विस्तार और नई कार्ययोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।
*15 समाजसेवियों को वीर योद्धा सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 समाजसेवियों को “वीर योद्धा सम्मान” से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया।
*मंचासीन अतिथि एवं सहयोगी*
कार्यक्रम में मुकेश बाकलीवाल – भोजनशाला उद्घाटन, मुल्कराज बादशाह – मंडप उद्घाटन, अम्बरीश जैन – किट प्रदाता, संजय जैन परिवार – गिफ्ट प्रदाता, संजय आर्नामेंट्स, पंकज जैन – सुर-संधि मुख्य प्रायोजक एवं गिफ्ट प्रदाता, अभ्यास कोचिंग, बीआईएमआर हॉस्पिटल ग्वालियर के प्रतिनिधि, आशीष जैन – अध्यक्ष, ग्रेटर ग्वालियर एवं अमित भंडारी – सचिव, ग्रेटर ग्वालियर सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
*ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर्ता*
सम्यक ज्ञान ध्वजारोहण सौरभ जैन – बरसात चाय परिवार, सम्यक चारित्र ध्वजारोहण आकाश जैन – जैना ज्वेलर्स, ग्वालियर, मुख्य ध्वजा एवं सम्यक दर्शन राजकुमार जैन – उमेश जैन कांटे वाला परिवार द्वारा किया गया। मुख्य दीप प्रज्ज्वलन रविंद्र जैन – कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन अभिनंदन प्रियंका जैन – जैनसन सबमर्सिबल पंप एवं अभिषेक जैन ने किया।
*रीजन एवं ग्रेटर ग्वालियर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका*
कार्यक्रम में एड. आशीष जैन – रीजन सचिव, अनुपम चौधरी जैन – चंबल रीजन अध्यक्ष, पारस जैन – मुख्य समन्वयक, एवं अनिल शाह – मुख्य संयोजक, रेशम तारा बैंक्वेट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर के कोषाध्यक्ष रुपेश जैन, पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी, मुकेश जैन, आशीष जैन, एडवोकेट, शीतल जैन, अमरीश जैन, रश्मि जैन, ग्वालियर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*राष्ट्रीय पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति*
राष्ट्रीय स्तर से सुशील पांड्या, रविंद्र जैन पत्रकार एवं कीर्ति पांड्या – राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, सुरेश चांदवाड़ – कैबिनेट प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, अमित कासलीवाल एवं बाहुबली पांड्या – राष्ट्रीय परामर्शदाता, कमलेश कासलीवाल – पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, टी.के. वेद – पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिन कासलीवाल – राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, विनय जैन – राष्ट्रीय महासचिव, राकेश विनायका – निर्वतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मनोहर झांझरी – राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
