
ग्वालियर, सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वावधान में ग्वालियर में पहली बार एक ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। पर्याप्त वर्षा, क्षेत्र के आर्थिक विकास, तथा सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना के साथ कल 10 अगस्त (सोमवार, प्रदोष) को दोपहर 12:30 बजे से गेंदे वाली सड़क स्थित प्राचीन श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर पर “सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक” का आयोजन किया जाएगा।
इस अनुष्ठान की विशेषता यह होगी कि इसमें एक हजार-एक साथ जलधाराओं (त्र्यंबकेश्वर गोदावरी, ओंकारेश्वर, महाकाल, काशी विश्वनाथ और गंगोत्री के पवित्र गंगाजल के समावेश से) द्वारा श्री 1008 शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा। यह अनुष्ठान 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा कराया जाएगा। मुख्य यजमान एवं आयोजन से जुड़े राज किशोर-दिव्या शर्मा, डॉ. जयवीर-विजयलक्ष्मी भारद्वाज, रामबाबू नर्मदा कटारे, जितेंद्र-संगीता राजोरिया, प्रकाश नारायण शर्मा, बीना भारद्वाज, रामनारायण मिश्रा, एच.बी. शर्मा, तीरथ मिश्रा, के.जी.-मधु दुबे, शैलेंद्र-सुधा दीक्षित और प्रदीप तिवारी रहेगे।
संतों का सान्निध्य एवं आशीर्वाद: संयोजक राजकिशोर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम मे जगतगुरु
आनंदेश्वर महाराज,संत सच्चिदानंद जी ढोली बुआ महाराज, और महंत कमलदास महाराज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद मिलेगा। मुख्य आचार्य पंडित गिरिराज गुरुजी, पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, सुनील शास्त्री और महंत सतीश शर्मा केदारपुर।
महिला संयोजिका: अंजू दीक्षित, शशि शर्मा, अलका मिश्रा और किरण मिश्रा होगी।
आयोजन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, महामंत्री डॉ. मुन्नालाल शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित, महिला संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा और महिला महामंत्री रचना गौड़ ने बताया कि यह नमक चमक सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक पूरी तरह निशुल्क है।
इसमें सभी समाजों, ब्राह्मण उपवर्गीय समाजों एवं विभिन्न संगठनों के प्रमुखों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आग्रह किया गया है। अनुष्ठान के पूर्ण होने पर सभी शिव भक्तों को अभिषेक का अमृत जल (विशेष शीशियों में) और फलाहारी प्रसाद के रूप में निशुल्क भेंट किया जाएगा।
