खबर के बाद जागा विभाग , नेमुआ मोड़ पर शुरू हुआ निर्माण कार्य

सतना:रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के नेमुआ मोड़ पर टूटी पड़ी सुरक्षा दीवार को लेकर प्रकाशित खबर के बाद अब जिम्मेदार विभाग हरकत में आता दिखाई दे रहा है. करीब एक महीने पहले एक सड़क हादसे में टूटी पुल की पैरापेट वॉल (सुरक्षा दीवार) को लेकर उठे सवालों के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का कार्य शुरू कर दिया गया है.

गौरतलब है कि रामपुर बघेलान क्षेत्र के नेमुआ मोड़ पर लगभग एक महीने पहले एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा था. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी इसके साथ ही दुर्घटना के दौरान पुल की पैरापेट वॉल (सुरक्षा दीवार) टूट गई थी,

स्थानीय लोगों ने बताया था कि हादसे को एक महीने बीतने के बाद भी संबंधित विभाग की तरफ से सुरक्षा दीवार की किसी तरह से कोई मरम्मत नहीं कराई गई थी . इस मार्ग से रोजाना भारी वाहनों सहित हजारों वाहन गुजरते हैं. इसके बावजूद टूटी सुरक्षा दीवार के पास न तो स्थायी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और ना ही किसी प्रकार के कोई चेतावनी संकेत लगाए गए थे .

नवभारत के द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब संबंधित विभाग द्वारा मौके पर अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था शुरू कराई गई है. मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल अस्थायी रूप से सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है , जबकि आने वाले दिनों में स्थायी निर्माण कार्य कराया जाएगा.

इस पूरे मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री अनामिका से चर्चा की गई थी . उन्होंने कहा था कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित स्थान का निरीक्षण कराया जाएगा और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

Next Post

बिजली के लो वोल्टेज से बेहाल शहरवासी

Sat May 23 , 2026
सतना : शहर में इन दिनों बिजली कंपनी की मनमानी और अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। आसमान से बरसती आग और 43 डिग्री के पार पहुंच चुके पारे के बीच, बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों गुल रहने से शहरवासी परेशान है इस […]

You May Like