इजरायल ने ईरान में बड़े पैमाने पर नये हमले शुरू किये

यरूशलम, 06 मार्च (वार्ता) इजरायली सेना ने तेहरान में ईरानी सरकार के बुनियादी ढांचों पर ‘बड़े पैमाने’ पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।सेना ने शुक्रवार तड़के यह घोषणा की । हमले की इस कार्रवाई से पहले इजरायली सैन्य प्रमुख इयाल ज़मीर ने कुछ घंटों पहले कहा था कि इजरायल ईरान में अपने हमलों के ‘अगले चरण’ में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस चरण में ‘शासन की नींव और उसकी सैन्य क्षमताओं पर हमलों को और तेज किया जाएगा।’
श्री ज़मीर ने टेलीविजन पर अपने संबाेधन में कहा कि शनिवार को शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान के बाद से इजरायली युद्धक विमान लगभग 2,500 हमले कर चुके हैं और 6,000 से अधिक बम गिराए जा चुके हैं। इजरायली सैन्य प्रमुख ने कहा कि ईरान की लगभग 80 प्रतिशत हवाई रक्षा प्रणाली (एरियल डिफेंस सिस्टम) नष्ट कर दी गई है।

Next Post

टीम इंडिया की धमाकेदार जीत से बॉलीवुड में जश्न का माहौल, अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा समेत दिग्गज सितारों ने दी बधाई, फाइनल के लिए बढ़ाया खिलाड़ियों का जोश

Fri Mar 6 , 2026
मुंबई | मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को 7 रनों से पटखनी देकर फाइनल में पहुँचने वाली भारतीय टीम की जीत पर पूरा बॉलीवुड झूम उठा है। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार डांस वीडियो साझा कर टीम की ‘शानदार जीत’ का जश्न मनाया। वहीं, अभिनेत्री […]

You May Like