
जबलपुर। मानस भवन में रविवार को हुए सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनैतिक चेतना सम्मेलन में रविवार को हंगामा खड़ा हो गया। आरोप-प्रत्यारोप के साथ धक्कामुक्की, मारपीट के साथ जमकर नारेबाजी हुई। एक पक्ष ने जहां संविधान और महापुरूषों से जुड़ी किताबें फाडऩे का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष से पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हिन्दू देवी देवताओं के बारे में आपत्ति जनक सामग्री बेचने पर आपत्ति जताई तो उनके साथ मारपीट की गई। जिसको लेकर आक्रोश भडक़ गया। सूचना मिलते ही दो एएसपी समेत चार थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मोर्चा संभाला। बजरंगदल पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि हिन्दू देवी देवताओ का अपमान कर आपत्ति जनक किताबेें बेचीजा रही थी। आपत्ति जताई गई तो मारपीट की गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक अनूप पटेल पिता प्रताप सिंह पटेल 40 वर्ष निवासी बाई का बगीचा घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल में प्रखंड संयोजक है। रविवार को सम्राट अशोक महान धम्म विजय दिवस समारोह का आोजन कुशवाहा समाज द्वारा मानस भवन मदनमहल में किया जा रहा था तभी कार्यकर्ताओं से सूचना प्राप्त हुई की मानस भवन परिसर में हिन्दू देवी देवताओं के बारे में आपत्ति जनक किताबें बेची जा रही है। सूचना पर वह अन्य कार्यकर्ता कुलदीप तिवारी, स्वयं कोरी, कन्हैया भल्ला, सत्यम बर्मन के साथ मानस भवन परिसर समय करीबन 01.30 बजे दोपहर पहुंचा जहाँ पर एक व्यक्ति अस्थाई दुकान लगाकर किताबे बेच रहा था जिससे दोनों पुस्तके कार्यकर्ता प्रिंस राज के माध्यम से आनलाइन पेमेन्ट कर खरीदवाई, आनलाईन पेमेन्ट में उस व्यक्ति का नाम प्रदीप कुशवाहा दिखा रहा था। पुस्तक खरीद कर अध्ययन किया जिसमें हिन्दू देवी देवताओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया गया। जिससे हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई। जब हम लोगों ने किताब बेचने पर आपत्ति जताई तो उक्त किताब बेचने वाले व्यक्ति के साथ अन्य 05-07 व्यक्ति इकट्ठा होकर मारपीट की। जिससे उसे एवं अन्य तीन कार्यकर्ताओं को चोटें आ गई। वहीं कुशवाहा जन जागृति एवं विकास समिति अध्यक्ष वृंदावन वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संविधान, महापुरूषों से जुड़ी किताबें के स्टाल लगे थे पांच से अधिक लोग घुस गए और हंगामा करने लगे। किताबें फाड़ दी। विरोध करने पहुंचे लोगों से मारपीट की गई। तत्व हथियारों से लैस थे। पुलिस प्रशासन की ढिलाई के चलते उपद्रव हुआ है। जिसके चलते महिलाएं और कार्यक्रम में उपस्थित लोग दहशत में आ गए थे। तत्वों ने कार्यक्रम मेेंं व्यवधान उत्पन्न किया है। मामले में हम एफआईआर दर्ज करवायेंगे।
