जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत:  बार-बार अनदेखी द्वेषता का सूचक

ब्यावरा। जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया ने सीएम हैल्पलाईन पर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत आरईएस विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध कराई है. मामला बीते दिनों का है जब जनपद पंचायत के भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड में उनका नाम नहीं छापा गया.

मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष ने 17 नवंबर को की गई शिकायत में बताया कि जनपद कार्यालय के भवन के भूमिपूजन के लिए आरईएस विभाग द्वारा जो कार्ड छापे गए उसके में जिपं अध्यक्ष का नाम नहीं लिखा गया है. इससे जिपं अध्यक्ष के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है. मामले में जांच उपरांत कार्यवाही की मांग

जिपं अध्यक्ष की ओर से की गई है.

पहली बार नहीं, हर बार प्रोटोकॉल का उल्लंघन

जिपं अध्यक्ष ने बताया कि वे जिले के ग्रामीण मतदाताओं के बहुमत का प्रतिनिधित्व करते है. जिपं अध्यक्ष का पद प्रोटोकॉल के अंतर्गत आता है. इसके पूर्व सीएम ब्यावरा आए तब भी उन्हें मंच पर नहीं जाने दिया गया, सीएम पीपलहेला आए थे तब मंच पर स्थान नहीं दिया गया, सुठालिया के आयोजन में मंच से उन्हें बोलने नहीं दिया गया. राजगढ़ के आयोजन में सीएम के समक्ष उन्हें अपनी बात नहीं रखने दी गई. वे अंचल की जनसमस्याओं को उठाकर क्या अपराध कर रहे है. जिपं अध्यक्ष के पद को राज्यमंत्री का दर्जा रहा है. प्रदेश पहला राज्य है जहां पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई. जिपं अध्यक्ष का पद यानी जिले के ग्रामीण जनता का जनमत और उनकी आवाज है. ऐसे सरकार और प्रशासन जानबूझकर उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कर रहे है. पिछले दिनों जिला कांग्रेस मामले को

Next Post

पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

Thu Nov 20 , 2025
जबलपुर। जिले में पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सुबह 11.20 बजे इस सेवा का शुभारंभ किया। अब जबलपुर से कान्हा, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, धार्मिक स्थल मैहर, चित्रकूट व अमरकंटक पहुंचना आसान होगा। यह सेवा सप्ताह […]

You May Like