गण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. विनायक लूनिया

ग्वालियर: सनातन संस्कृति एवं धर्म के संरक्षण के उद्देश्य से कार्यरत हिंदूवादी संगठन गण सेना ने डॉ. विनायक अशोक लूनिया जैन को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद डॉ. लूनिया ने देशभर में निःशुल्क सदस्यता अभियान प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य भारत के प्रत्येक राज्य, जिले और नगर में अपनी इकाइयों का विस्तार करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि गण सेना हिंदू, जैन, सिख तथा सनातन परंपरा से जुड़े सभी समाजों को एक मंच पर जोड़कर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को सशक्त बनाने के लिए कार्य करेगी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. विनायक लूनिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके नेतृत्व में गण सेना के राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त संगठन के रूप में विकसित होने का विश्वास व्यक्त किया।

Next Post

सरकारी जमीनों की नोटरी के माध्यम से अवैध बिक्री पर तत्काल कार्रवाई की मांग

Tue Jun 30 , 2026
ग्वालियर: शिकायतकर्ता पद्मिनी सक्सेना ने आरोप लगाया है कि शहर के रामदास घाटी, घोसीपुरा रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में सरकारी भूमि को कथित रूप से नोटरी के माध्यम से खुलेआम बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला कलेक्टर, संभागायुक्त तथा नगर निगम को लिखित शिकायतें दी […]

You May Like