चार आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार

इंदौर:अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान के दौरान चार आरोपियों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान साजिद उम्र 19 साल चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. इसी तरह कनाड़िया थाना पुलिस ने गोपाल पांचाल निवासी टिगरियाराव काकड़ को चाकू के साथ पकडा है.

वहीं भंवरकुआं पुलिस ने जबलपुर में रहने वाले एक युवक चंचल पटेल उम्र 19 वर्ष को तीन इमली क्षेत्र से चाकू के साथ पकड़ा. इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने एक और आरोपी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया. चारों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Next Post

दो स्थानों पर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 12 आरोपी पकड़े

Fri Mar 6 , 2026
इंदौर: खुडैल और लसूड़िया थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने जुआ खेलते 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में आरोपियों से ताश के पत्ते और करीब 12 हजार रुपये से अधिक की नगदी जब्त कर जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है.खुडैल पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन