सरकारी जमीनों की नोटरी के माध्यम से अवैध बिक्री पर तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्वालियर: शिकायतकर्ता पद्मिनी सक्सेना ने आरोप लगाया है कि शहर के रामदास घाटी, घोसीपुरा रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में सरकारी भूमि को कथित रूप से नोटरी के माध्यम से खुलेआम बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला कलेक्टर, संभागायुक्त तथा नगर निगम को लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि संबंधित पटवारी एवं तहसीलदार का दायित्व केवल यह सुनिश्चित करना है कि संबंधित भूमि सरकारी है या निजी। यदि भूमि सरकारी है, तो उस पर कब्जा या बिक्री करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, जिन लोगों ने नोटरी के आधार पर मकान या भूखंड बेचे हैं, उनसे वैध स्वामित्व एवं निवास संबंधी दस्तावेजों की जांच की जानी चाहिए।
शिकायतकर्ता पद्मिनी ने आरोप लगाया कि जांच को आगे बढ़ाने के बजाय फरियादी को बार-बार फोन कर मौके पर बुलाने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित क्षेत्र के कुछ लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और विरोध करने पर धमकी देने तथा मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में फरियादी की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, भूमि का सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों का सत्यापन कराया जाए तथा यदि सरकारी भूमि पर अवैध बिक्री या कब्जा पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों एवं लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Next Post

दो देशों के पांच शहरों से होकर गुजरेगा खामेनेई का जनाजा, छठे दिन पैतृक शहर में होंगे सुपर्द-ए-खाक

Tue Jun 30 , 2026
तेहरान, 30 जून (वार्ता) ईरान इतिहास के सबसे बड़े राजकीय जनाजे की तैयारी कर रहा है। शनिवार से शुरू होने वाले छह दिवसीय अंतिम संस्कार कार्यक्रम ईरान और इराक के पाँच शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान 28 फ़रवरी को युद्ध की शुरुआत में अमेरिका-इजरायल के हमलों […]

You May Like